कार्य किसे कहते हैं? Karya Kise Kahate Hain?
105 views
5 Votes
5 Votes

कार्य किसे कहते हैं? Karya Kise Kahate Hain?

2 Answers

2 Votes
2 Votes
 
Best answer

कार्य (Work) : दैनिक जीवन में कार्य का अर्थ किसी क्रिया का किया जाना होता है।

जैसे — पढ़ना, लिखना, गाड़ी चलाना आदि।

परन्तु भौतिकी में कार्य शब्द का विशेष अर्थ है। अतः भौतिकी में हम कार्य को निम्नलिखित प्रकार से परिभाषित करते हैं — 

“कार्य की माप लगाए गए बल तथा बल की दिशा में वस्तु के विस्थापन के गुणनफल के बराबर होती है।"

अतः कार्य = बल x बल की दिशा में विस्थापन (Work = Force x Displacement Along the Direction)

कार्य दो सदिश राशि का गुणनफल है, परन्तु कार्य एक अदिश राशि है। इसका SI मात्रक न्यूटन मीटर (Nm) होता है, जिसे वैज्ञानिक जेम्स प्रेस्कॉट जूल के सम्मान में जूल (Joule) कहा जाता है; और संकेत J द्वारा व्यक्त किया जाता है।

1 जूल कार्य = 1 न्यूटन बल x 1 मीटर (विस्थापन बल की दिशा में )

अब यदि बल F तथा विस्थापन s एक ही दिशा में नहीं हैं, बल्कि दोनों की दिशाओं के मध्य e कोण बनता है, तो कार्य

W = F.S.Cosθ 

इस प्रकार कार्य का मान महत्तम तभी होगा जब बल एवं बल की दिशा में विस्थापन के मध्य 0° का कोण हो। क्योंकि cos0° = 1 होता है।

इसी प्रकार जब बल एवं बल की दिशा में विस्थापन के बीच 90° का कोण हो, तो कार्य का मान शून्य होगा। क्योंकि cos 90॰ = 0 होता है।

Selected by
User Avatar
by
1 Vote
1 Vote

कार्य (Work) की माप लगाए गए बल तथा बल की दिशा (Direction of Force) में वस्तु के विस्थापन (Displacement) के गुणनफल के बराबर होता है। कार्य एक अदिश राशि (Scalar Quantity) है, इसका एस.आई मात्रक जूल (Joule) है।

RELATED DOUBTS

1 Answer
6 Votes
6 Votes
92 Views
Aayush Asked Feb 20
50 views
Aayush Asked Feb 20
by Aayush
1 Answer
0 Votes
0 Votes
50 Views
Chandan Asked Feb 9, 2022
169 views
Chandan Asked Feb 9, 2022
by Chandan
1 Answer
4 Votes
4 Votes
169 Views
1 Answer
0 Votes
0 Votes
1.2k Views
1 Answer
0 Votes
0 Votes
263 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES