उत्तर: एक अर्थव्यवस्था का प्राय: दो दृष्टियों से वर्गीकरण किया जाता है -
- स्वामित्व के आधार
- व्यवसाय के आधार
स्वामित्व के आधार पर किसी अर्थव्यवस्था के दो मुख्य क्षेत्र होते हैं –
- निजी क्षेत्र
- सार्वजनिक क्षेत्र
भारतीय अर्थव्यवस्था एक मिश्रित अर्थव्यवस्था है तथा इसमें एक संयुक्त क्षेत्र भी है। इस क्षेत्र के उद्योग या व्यवसाय में निजी उद्योगपति और सरकार दोनों की साझेदारी होती है। व्यवसाय या आर्थिक क्रियाओं के आधार पर किसी अर्थव्यवस्था के तीन मुख्यक्षेत्र होते हैं -
- प्राथमिक क्षेत्र
- द्वितीयक क्षेत्र
- तृतीयक क्षेत्र।