मंगल ग्रह किसे कहते हैं? Mangal Grah Kise Kahate Hain?
79 views
0 Votes
0 Votes

मंगल ग्रह किसे कहते हैं? Mangal Grah Kise Kahate Hain?

1 Answer

0 Votes
0 Votes

मंगल (Mars) :

 इसे लाल ग्रह (Red Planet ) कहा जाता है, इसका रंग लाल, आयरन ऑक्साइड के कारण है।यहाँ पृथ्वी के समान दो ध्रुव हैं तथा इसका कक्षातली 25° के कोण पर झुका हुआ है, जिसके कारण यहाँ पृथ्वी के समान ऋतु परिवर्तन होता है।इसके दिन का मान एवं अक्ष का झुकाव पृथ्वी के समान है। यह अपनी धुरी पर 24 घंटे में एक बार पूरा चक्कर लगाता है। इसके दो उपग्रह हैं— फोबोस (Phobos) और डीमोस (Deimos) | सूर्य की परिक्रमा करने में इसे 687 दिन लगते हैं।सौरमंडल का सबसे बड़ा ज्वालामुखी ओलिपस मेसी एवं सौरमंडल का सबसे ऊँचा पर्वत निक्स ओलम्पिया (Nix Olympia) जो माउंट एवरेस्ट से तीन गुना अधिक ऊँचा है, इसी ग्रह पर स्थित है।

नोट : मार्स ओडेसी नामक कृत्रिम उपग्रह से मंगल पर बर्फ छत्रकों और हिमशीतित जल की उपस्थिति की सूचना मिली है। इसीलिए पृथ्वी के अलावा यह एकमात्र ग्रह है जिस पर जीवन की संभावना व्यक्त की जाती है। 6 अगस्त, 2012 ई. को NASA का मार्स क्यूरियोसिटी रोवर नामक अंतरिक्षयान मंगल ग्रह पर गेल क्रेटर नामक स्थान में पहुँचा। यह मंगल पर जीवन की संभावना तथा उसके वातावरण का अध्ययन कर रहा है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) ने अपना मंगलयान (Mars OrbitMission MOM) 5नवम्बर, 2013 को श्री हरिकोटा (आन्ध्रप्रदेश) से ध्रुवीय अंतरिक्ष प्रक्षेपणयान PSLV-C-25 से प्रक्षेपित किया। यह भारत का पहला अंतराग्रहीय अभियान हैं। इसरो सोवियत अंतरिक्ष कार्यक्रम, नासा एवं यूरोपियन अंतरिक्ष एजेंसी के बाद चौथी अंतरिक्ष एजेंसी है जिसने मंगल ग्रह के लिए अपना अंतरिक्ष यान भेजा।

RELATED DOUBTS

0 Answers
7 Votes
7 Votes
97 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES