बिंब की स्थिति — यहाँ अवतल लेंस में f एवं v ऋणात्मक हैं।
यहाँ f = -15 cm, v = -10 cm, u = ?
सूत्र 1/v - 1/u = 1/f के अनुसार,
1/-10 - 1/u = 1/-15
या 1/u = -1/10 + 1/15 = -3 +2/30 = -1/30
चूँकि, u = -30 cm
अतः, बिंब लेंस से 30 cm की दूरी पर रखा गया हैं।
किरण आरेख — गणना के उपरांत निम्नांकित किरण आरेख प्रस्तुत हैं।
बिंब AB के बिंदु A से दो किरणें आरेखित हैं। जो लेंस से गुजरने के बाद पीछे बढ़ाने पर ये A' पर कटती हैं। अत:, A’ प्रतिबिंब है A का। यह काल्पनिक (आभासी) प्रतिबिंब है।
इसी प्रकार AB के प्रत्येक बिंदु का प्रतिबिंब A'B' के प्रत्येक बिंदु के रूप में प्राप्त होता है। अत:, A'B' आभासी, सीधा एवं छोटा प्रतिबिंब है बिंब AB का।