चागोस द्वीप समूह (Chagos Islands) विवाद ब्रिटेन (Britain) और मॉरीशस (Mauritius) के बीच है। यह विवाद 1965 से बना, जब मॉरीशस को ब्रिटेन ने आजाद कर दिया, लेकिन इस द्वीप पर अपना अधिकार बनाये रखा। चागोस द्वीप हिन्द महासागर के केन्द्रीय भाग में स्थित सात एटोलों का एक समूह हैं। यह, द्वीप मालदीव से लगभग 500 किमी. दक्षिण में है। इस द्वीप समूह में सबसे महत्वपूर्ण द्वीप डियागो गॉर्सिया है, जो सामरिक दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण है।