बलबन (Balban) प्रथम मुस्लिम शासक था, जिसने शासन के सिद्धांत (Theory Of Kingship) की राजाओं के ईश्वरीय अधिकार सिद्धांत ( Theory Of Divine Right) के समान प्रतिपादित किया था।
इसके अनुसार, सुल्तान पृथ्वी पर ईश्वर का प्रतिनिधि (नियाबत. ए-खुदाई) है, और उसका स्थान पैगंबर के पश्चात है। राजा 'जिल्ले अल्लाह' या 'जिल्ले इलाही' अर्थात ईश्वर का प्रतिबिंब है। उसने पुत्र बुगरा खां से कहा था - ''सुल्तान का पद निरंकुशता का सजीव प्रतीक है।"
अतः उपरोक्त दिए गए विकल्पों में से विकल्प (C) सही है।