बहुत से रासायनिक पदार्थों जैसे कीटनाशक, उर्वरक इत्यादि का उपयोग फसलों की उत्पादकता को बढ़ाने एवं इन्हें रोगों से बचाने के लिए किया जाता है। आहार श्रृंखला द्वारा यह रसायन विभिन्न पोषी स्तरों से होते हुए मनुष्य के शरीर में प्रवेश करता है, इस क्रिया के दौरान जैव अनिम्नीकरणीय पदार्थों की मात्रा पहले पोषी स्तर से अगले पोषी स्तर में क्रमशः बढ़ती जाती है, इस क्रिया को ही जैव आवर्धन कहते हैं।