स्वेज नहर किसे जोड़ती है? Swej Nahar Kise Jodti Hain?
258 views
4 Votes
4 Votes

स्वेज नहर किसे जोड़ती है? Swej Nahar Kise Jodti Hain?

(a) भूमध्य सागर को लाल सागर से 

(b) भूमध्य सागर को कैस्पियन सागर से 

(c) लाल सागर को हिंद महासागर से 

(d) इनमें से कोई नहीं

1 Answer

1 Vote
1 Vote
 
Best answer

भूमध्य सागर  (Mediterranean Sea) और लाल सागर (Red Sea) को जोड़ने वाली स्वेज नहर को वर्ष 1869 में जहाजों के आवागमन के लिए खोल दिया गया था। इसके दक्षिणी सिरे पर  स्वेज  बंदरगाह (Suez Port) और उत्तरी सिरे पर  पोर्ट  सईद (Port Said) बंदरगाह स्थित है। इस नहर के बन जाने से यूरोप और एशिया के बीच की दूरी काफी कम हो गई है, क्योंकि इसके बनने से पूर्व यूरोप से एशिया और एशिया से यूरोप जाने वाले जहाजों को अफ्रीका महाद्वीप का चक्कर लगाकर जाना होता था। स्वेज नहर विश्व की सबसे बड़ी पोतवाहक नहर है।

स्वेज नहर (Suez Canal) मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप (Sinai Peninsula) में बनाई गई विश्व की सबसे बड़ी कृत्रिम नहर है। वर्ष 1869 में इसकी लंबाई 164 किमी. थी तथा वर्ष 2015 में इसकी कुल लंबाई 193.30 किमी. थी। 

अतः उपरोक्त सभी विकल्पों में से विकल्प (a) सही होगा ।

RELATED DOUBTS

1 Answer
0 Votes
0 Votes
77 Views
1 Answer
7 Votes
7 Votes
282 Views
1 Answer
0 Votes
0 Votes
60 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES