मलेशिया आसियान (ASEAN) का संस्थापक सदस्य देश है।
अतः उपयुक्त विकल्पों में से विकल्प (B) सही उत्तर होगा।
Note :
- ASEAN का पूरा नाम है - Association of South East Asian Nations.
- ASEAN की स्थापना 8 अगस्त, 1967 को बैंकाक में की गई थी।
- आसियान के संस्थापक सदस्य हैं-थाईलैण्ड, इण्डोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस और सिंगापुर।
- ब्रूनेई 1984 ई० में और वियतनाम ने 1995 ई० में आसियान की सदस्यता ग्रहण किया।
- 1997 में लाओस और म्यांमार देश आसियान का सदस्य देश बना।
- आसियान में वर्तमान में 10 सदस्य देश है थाईलैण्ड, इण्डोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, ब्रुनेई, कम्बोडिया, लाओस, म्यांमार और वियतनाम है।
- आसियान दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों का सगंठन है।
- इस संगठन का मुख्य उद्देश्य दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों के बीच सांस्कृतिक, सुरक्षा, राजनीतिक, अर्थव्यवस्था और आपसी क्षेत्रीय सहयोग को सुदृढ़ बनाना है।