ओम बिड़ला से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन (Sumitra Mahajan) थी।
17 वीं लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला है। सोलहवीं लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन थी।
- संविधान के अनुच्छेद-93 के अनुसार लोकसभा स्वयं ही अपने सदस्यों में से एक अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष चुनते हैं।
- मीरा कुमार के बाद सुमित्रा महाजन दूसरी महिला लोकसभा स्पीकर बनी थी।
- प्रथम लोकसभा अध्यक्ष गणेश वासुदेव मावलंकर थे।
लोकसभा अध्यक्ष के कार्यों में शामिल है—
- संसद सदस्यों को भाषण देने की अनुमति देना और भाषणों का क्रम व समय निर्धारित करना।
- संसद व राष्ट्रपति के मध्य होने वाला पत्र-व्यवहार करना तथा कोई विधेयक, धन विधेयक है या नहीं, इसका निर्णय करना।
- धन विधेयक के संबंध में लोकसभा का निर्णय अंतिम होता है।