किस प्रकार का नेटवर्क अधिकतम भौगोलिक क्षेत्र को कवर करता है? Kis Prakar Ka Network Adhiktam Bhaugolik Kshetra Ko Cover Karta Hai?
78 views
5 Votes
5 Votes

किस प्रकार का नेटवर्क अधिकतम भौगोलिक क्षेत्र को कवर करता है? Kis Prakar Ka Network Adhiktam Bhaugolik Kshetra Ko Cover Karta Hai?

1 Answer

1 Vote
1 Vote
 
Best answer

WAN नेटवर्क अधिकतम भौगोलिक क्षेत्र को आच्छादित (कवर) करता है। WAN का पूर्ण रूप है— Wide Area Network 

कम्प्यूटर नेटवर्क का वर्गीकरण निम्न है—

  1. लोकल एरिया नेटवर्क (Local Area Network) : एक निश्चित छोटे भौगोलिक क्षेत्र में आपस में जुड़े कम्प्यूटर का जाल लोकल एरिया नेटवर्क कहलाता है।
  2. मेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क (Metropolitan Area Network) : यह किसी बड़े भौगोलिक क्षेत्र (लगभग 100 km त्रिज्या) में स्थित कम्प्यूटरों का नेटवर्क है।
  3. वाइड एरिया नेटवर्क (Wide Area Network) : एक- एक विस्तृत भौगोलिक क्षेत्र, कई देश, महादेश या संपूर्ण विश्व में फैले कंप्यूटरों का नेटवर्क है।
  4. पर्सनल एरिया नेटवर्क (Personal Area Network) : किसी व्यक्ति या संस्था के अधिकार क्षेत्र के भीतर कुछ दूरी तक कम्प्यूटर काअपने ही उपकरणो से स्थापित संचार नेटवर्क कहलाता है।
  5. कैंपस एरिया नेटवर्क (Campus Area Network) : किसी स्कूल, कालेज, यूनीवर्सिटी, संस्था या किसी अन्य बड़े कैंपस के भीतर स्थित कम्प्यूटरों का नेटवर्क कैंपस एरिया नेटवर्क (CAN) कहलाता है।
  6. वायरलेस लैन (Wireless Local Area Network) : वायरलेस तकनीक का प्रयोग कर बिना तार के एक छोटे भौगोलिक क्षेत्र में स्थापित कम्प्यूटरों का नेटवर्क वायरलैस लैन (WLAN) कहलाता है।

RELATED DOUBTS

1 Answer
1 Vote
1 Vote
141 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES