समान परमाणु क्रमांक किन्तु भिन्न द्रव्यमान संख्या वाले तत्व समस्थानिक (Isotopes) कहलाते है।
सभी समस्थानिकों के रासायनिक गुण समान होते है।
उदाहरण→ 1H1, 1H2, 1H3
8O16, 8O17, 8O18
2He3, 2He4 आदि
वे नाभिक जिनकी द्रव्यमान संख्या समान हो परन्तु परमाणु क्रमांक भिन्न-भिन्न हो समभारिक (Isobar) कहलाते है।
समभारिक के रासायनिक गुण भिन्न-भिन्न होते है।
उदाहरण→ 1H3 एवं 2He3
6C14 एवं 7N14
8O17 एवं 9F17