हाइड्रोजन परमाणु के तीन समस्थानिक प्रोटियम, ड्यूटीरियम और ट्राइटियम हैं।
समस्थानिक, ट्राइटियम (Tritium) का परमाणु क्रमांक और द्रव्यमान संख्या क्रमशः 1 और 3 है।
- किसी तत्व के वे परमाणु जिनके परमाणु क्रमांक समान हों परन्तु द्रव्यमान संख्या भिन्न-भिन्न हो, समस्थानिक कहलाते हैं।
- सभी समस्थानिकों के रासायनिक गुण समान होते हैं।
- वे नाभिक जिनकी द्रव्यमान संख्या समान हों, परन्तु परमाणु क्रमांक भिन्न-भिन्न हो समभारिक कहलाते हैं।