जहीरुद्दीन मुहम्मद बाबर ने अपने पांचवें भारतीय आक्रमण पानीपत के प्रथम युद्ध ( 21 अप्रैल1526 ई.) में पहली बार तोपों का प्रयोग किया था।
यह युद्ध बाबर और अफगान शासक इब्राहीम लोदी (Ibraaheem lodee) के बीच हुआ था। इसमें इब्राहीम पराजित हुआ और मारा गया।
पानीपत के युद्ध में बाबर ने तुलुगमा युद्ध (Tulugama Yuddh) पद्धति तथा तोपों को सजाने की उस्मानी विधि (रूमी विधि) का प्रयोग किया था।
उसके तोपखाने का नेतृत्व उस्ताद अली और मुस्तफा खां नामक दो योग्य अधिकारियों ने किया था।