"संयुक्त राष्ट्र" नाम संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) देश के राष्ट्रपति द्वारा सुझाया गया था।
संयुक्त राष्ट्र का नाम अमेरिका के राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट द्वारा प्रदान किया गया।
- संयुक्त राष्ट्र की रूपरेखा का निर्माण करने के लिए बड़े राष्ट्रों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन 21 अगस्त, 1944 को वाशिंगटन के डम्बार्टन ऑक्स भवन में आयोजित किया गया जो 7 अक्टूबर, 1944 तक चला।
- संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 24 अक्टूबर, 1945 को हुई।
- संयुक्त राष्ट्र संघ के संस्थापक सदस्य देशों की संख्या 51 थीं।
- वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देशों की संख्या 193 है। (193 वाँ देश – दक्षिणी सूडान)
- संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय, न्यूयॉर्क शहर में स्थित है।
- “विश्व की लघु संसद" यू०एन० के महासभा को कहा जाता है।
- दुनिया का "पुलिस मैन'" सुरक्षा परिषद् को कहा जाता है।