भारत के संसद का कार्य और प्रकार? Bharat Ke Sansad Ka Karya Aur Prakar?
39 views
0 Votes
0 Votes

भारत के संसद का कार्य और प्रकार? Bharat Ke Sansad Ka Karya Aur Prakar?

1 Answer

0 Votes
0 Votes

भारतीय संसद के दो सदन है: लोकसभाराज्य सभा। लोक सभा: के अधिकतम सदस्य 552 हो सकते हैं। अनुच्छेद 81 के अनुसार अधिकतम 530 राज्यों से, 20 केन्द्र शासित प्रदेशों से व 2 एग्लोइण्डियन हो सकते है। 

वर्तमान में 543 चुने हुए सदस्य है व 2 मनोनीत हो सकते है। लोक सभा के लिए कम से कम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। सदन का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है।

इससे पहले भी प्रधान मंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति लोकसभा को भंग कर सकता है। इसका अध्यक्ष स्पीकर होता है जिसका चुनाव लोकसभा करती है।

एग्लों इण्डियन समूह के 2 व्यक्तियों को राष्ट्रपति इस सदन में मनोनित कर सकता है। राज्य सभा : इसके अधिकतम सदस्य 250 हो सकते हैं। सदस्य बनने की कम से कम आयु 30 वर्ष की होनी चाहिए।

इनमें 12 सदस्य राष्ट्रपति मनोनीत कर सकता है यह एक स्थाई सदन है, सदन के 1/3 सदस्य प्रत्येक दो साल बाद रिटायर होते हैं प्रत्येक सदस्य का कार्य-काल 6 वर्ष होता है। दोनों सदनों के सयुंक्त अधिवेशन की अध्यक्षता लोक सभा अध्यक्ष ही करता है।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES