जब बस गतिशील रहता है तो उसके छत पर रखा सामान भी गतिशील रहता है क्योंकि, गतिशील बस के अचानक रुकने से बस की छत पर रखा सामान गति जड़त्व के कारण आगे बढ़ जाता है अर्थात् सामान को आगे गिर जाने की संभावना बढ़ जाती है।
ठीक इस तरह बस जब विरामावस्था में रहती है तो उसके छत पर रखा सामान भी विराम में रहता है।
यदि बस अचानक चल पड़ती है तो विराम जड़त्व के कारण सामान स्थिर रहना चाहती है, फलस्वरूप उसे पीछे गिरने की संभावना बढ़ जाती है।
अतः सामान के गिरने से बचने के लिए छत पर रखे सामान को रस्सी से बाँधा जाता है।