दशमलव संख्या प्रणाली। Dashmlav Sankhya Pranali
88 views
0 Votes
0 Votes

दशमलव संख्या प्रणाली। Dashmlav Sankhya Pranali.

1 Answer

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

दशमलव संख्या प्रणाली (Decimal Number System) : इस संख्या प्रणाली में $0,1,2,3,4,5,6,7,8,9$. सुनिश्चित दस अंक होते हैं। ये अंक ही दशमलव को निरूपित करने में प्रयुक्त होते हैं। इस संख्या प्रणाली में लिखी गई संख्या का प्रत्येक अंक दो अर्थ रखता है —

  1. संकेत मान : ये 0 से 9 तक के अंक होते हैं।
  2. स्थानीय मान : प्रत्येक अंक का यह मान 10 की एक विशेष घात का मान होता है। इसीलिए दशमलव संख्या पद्धति का आधार 10 होता है।

किसी दशमलव संख्या में दशमलव बिन्दु के बायीं ओर के अंकों के स्थानीय मान 10 की $0,1,2, \ldots \ldots \ldots$ घातें चढ़ाकर तथा दायीं ओर के अंकों के स्थानीय मान 10 की $-1,-2,-3, \ldots \ldots \ldots$ घात चढ़ाकर प्राप्त किये जाते हैं।

कोई भी दी गई दशमलव संख्या उसके अंकों के संकेत मान तथा उनके संगत स्थानीय मान के गुणनफल के योग के बराबर होता है।

जैसे — $264.272$

$= 2 \times 10^2+6 \times 10^1+4 \times 10^0+2 \times 10^{-1} +7 \times 10^{-2}+2 \times 10^{-3}$

$= 2 \times 100+6 \times 10+4 \times 1+0.2+0.07+0.002$

$= 200+60+4+.3+.07+.002=264.272$

विशेष : दशमलव संख्या 264.272 को (264.272) ${ }_{10}$ लिखा जाता है।

RELATED DOUBTS

1 Answer
5 Votes
5 Votes
1.3k Views
1 Answer
5 Votes
5 Votes
766 Views
1 Answer
4 Votes
4 Votes
94 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES