शिमला भारत के हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) राज्य में स्थित है। यह भारत के उत्तर- पश्चिम में स्थित एक राज्य है।
देव भूमि के नाम से जाना जाने वाला हिमाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ बर्फीले पहाड़ों का प्रांत होता है।यह हिमालय पर्वत की शिवालिक श्रेणी का हिस्सा है।
शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी होने के साथ-साथ यहां का एक प्रसिद्ध नगर (City) भी है। सन् 1864 ई० में, शिमला को भारत में ब्रिटिश राज की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया गया था।
पहाड़ों की रानी के नाम से जाना जाने वाला शिमला भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपना स्थान रखता है। यह हिमालय के दक्षिण-पश्चिमी श्रेणी पर बसा है।
शिमला की जलवायु मुख्य रूप से उष्णकटिबंधीय है। समुद्र तल से करीब 2206 मीटर की ऊंचाई पर बसा शिमला उत्तर भारत का एक प्रमुख पर्वतीय स्थल है।
चैडविक जलप्रपात, जाखू मंदिर, प्रोस्पेक्ट हिल, तारादेवी, रिज, संकट मोचन, काली बाड़ी मंदिर, आदि शिमला के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपना स्थान रखता है।