चाय में टैनिक अम्ल (Tainic Acid) पाया जाता है। चाय एक लोकप्रिय पेय है। चाय का उत्पादन विश्व में सबसे ज्यादा चीन (China) में किया जाता है तथा सबसे ज्यादा निर्यातक देश श्रीलंका है। चाय के उत्पादन में भारत (India) विश्व का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। भारत में दार्जिलिंग, असम, कोलुक्कुमालै, पालमपुर, मुन्नार, नीलगिरि चाय की खेती के लिए प्रचलित हैं।
ऐसी मान्यता है, कि भारत में पहली बार सन् 1834 में अंग्रेजो ने चाय लाया था। चाय की खेती के लिए गर्म आद्र जलवायु सबसे उत्तम मानी जाती है। भारत के कुल चाय का लगभग 25% उत्पादन दार्जिलिंग में होता है।