कैमरून की राजधानी याओंदे (Yaoundé) है, तथा इसकी राष्ट्रीय मुद्रा सेंट्रल अफ्रीकन सीएफए फ्रांक (XFA) है। इस देश के निवासी कैमरुनियन कहलाते हैं।
अगर कैमरून के चौहद्दी (Boundaries) की बात करे तो इसके पूर्व में केंद्रीय अफ्रीकी गणराज्य, पश्चिम में नाइजीरिया (Nigeria), उत्तर-पूर्व में चाड (Chad) तथा दक्षिण में ईक्वीटोरियल गिनी, गैबोन (Gabon) और कांगो (Congo) देश आते हैं।
इस देश का कुल क्षेत्रफल 475,442 km2 है, जिससे यह दुनिया का 53वां सबसे बड़ा देश बन जाता है।
डुआला (Douala) इस देश का सबसे बड़ा शहर है।
प्रथम विश्व युद्ध से पहले यह देश जर्मन उपनिवेश (Germanian Colony) था। यह देश 1 जनवरी 1960 को एक स्वतंत्र गणराज्य बना था, जिसे 20 सितम्बर 1960 संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता (Membership of the United Nations) प्राप्त हुई।
इस देश में 200 से अधिक जनजातियां और भाषाई समूह के लोग निवास करते हैं।