हम्पी में स्मारकों का निर्माण हरिहर और बुक्का (Harihar And Bukka) के द्वारा किया गया था।
हरिहर और बुक्का ने विजयनगर साम्राज्य की स्थापना की थी। विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हम्पी थी।
विजयनगर साम्राज्य का सबसे प्रसिद्ध शासक कृष्णदेव राय था।
कृष्णदेव राय ने आंध्र भोज, आंध्र पितामह, अभिनव भोज तथा यवनराज्य स्थापनाचार्य की उपाधि धारण की थी।
कृष्णदेव राय ने जाम्बवती कल्याणम (संस्कृत) अमुक्तमाल्यद् (तेलुगू) तथा उषापरिणय नामक नाटक की रचना की थी।
हजारा एवं विट्ठल स्वामी मंदिर का निर्माण कृष्णदेव राय द्वारा करवाया गया।