दास्तान-ए-अमीर हम्जा का चित्रांकन बदायूनी और शाह नवाज खां (Badayuni And Shahnawaz Khan) द्वारा किया गया ।
अकबर ने अनेक ग्रंथों को चित्रित करवाया था। इसमें सर्वप्रथम दास्तान-ए-अमीर हम्जा है। यह हुमायूं के काल में चित्रित होना आरंभ हुआ और अकबर के शासनकाल में पूर्ण हुआ। बदायूंनी और शाह नवाज खां के अनुसार इसे तैयार करने में लगभग 15 वर्ष लगे थे और पहले सैयद अली तथा बाद में अबदुस्सद की रेख में प्रायः पच्चास चित्रकारों ने इसे तैयार करने में हिस्सा लिया।
इसमें करीब 1400 चित्र हैं। सभी चित्र 27" x 20" आकार वाले असामान्य रूप से लंबे-चौड़े फोलियो के एक तरफ चिपकाए हुए थे। यह ग्रंथ फारसी नायक अमीर हम्जा (मुहम्मद साहब के चाचा) के वीरतापूर्ण कारनामों का उल्लेख करता है।