ताँबे (Copper) का परमाणु क्रमांक (Atomic Number) 29 होता है।
ताँबे का संकेत Cu है। इसका परमाणु संख्या 29 और परमाणु भार (Atomic Mass) 63.5 है।
ताँबा विद्युत का उत्तम चालक होता है। इसका उपयोग पीतल और कांस्य, कास्टिंग और पाइप के उत्पादन में किया जाता है।
आवर्तसारणी के समूह–11 में ताँबा (Cu), चाँदी (Ag) और सोना (Au) शामिल है।
ताँबा को आवर्त सारणी के d-block में रखा गया है।
भारत में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) राज्य ताँबा के उत्पादन में प्रथम स्थान पर है।