23°30' उत्तरी अक्षांश रेखा (North Latitude Line) भारत को दो बराबर भागों में बाँटती है। 23°30' उत्तरी अक्षांश को कर्क रेखा (Tropic of Cancer) कहते है जो भारत के आठ राज्यों से होकर गुजरती है।
ये राज्य हैं– मिजोरम (Mizoram), त्रिपुरा (Tripura), प० बंगाल (West Bengal), झारखण्ड (Jharkhand), छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh), राजस्थान (Rajasthan) और गुजरात (Gujarat)।
भारत की स्थिति 8°4' से 37°6' उत्तरी अक्षांश में स्थित है। भारत 68°7' से 97°25' पूर्वी देशान्तर में स्थित है।