कोशिका के मुख्य भाग कौन-कौन से है? Koshika Ke Mukhya Bhag Kaun Kaun Se Hai?
85 views
4 Votes
4 Votes

कोशिका के मुख्य भाग कौन-कौन से है? Koshika Ke Mukhya Bhag Kaun Kaun Se Hai?

1 Answer

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

कोशिका के मुख्य भाग निम्नलिखित है -

1.कोशिका भित्ति (Cell wall)

2.कोशिका झिल्ली (Cell membrane)

3. तारककाय (Centrosome)

4.अंतर्दृव्यी जालिका (Endoplasmic reticulum)

1.कोशिका भित्ति (Cell wall): 

  1. यह केवल पादप कोशिका में पाया जाता है। 
  2. यह सेलुलोज का बना होता है।
  3. यह कोशिका को निश्चित आकृति एवं आकार बनाए रखने में सहायक होता है। 
  4. जीवाणु का कोशिका भित्ति पेप्टिडोगलकेन (peptidogylcan) का बना होता है।

2. कोशिका झिल्ली (Cell membrane) :

  1. कोशिका के सभी अवयव एक पतली झिल्ली के द्वारा घिरे रहते हैं, इस झिल्ली को कोशिका झिल्ली कहते हैं। 
  2. यह अर्द्धपारगम्य झिल्ली (Semipermeable membrane) होती है। 
  3. इसका मुख्य कार्य कोशिका के अन्दर जाने वाले एवं अंदर से बाहर आने वाले पदार्थों का निर्धारण करना है। 
  4. कोशिका झिल्ली लिपिड की बनी होती है। 
  5. यह लिपिड घटक फास्फोग्लिसराइड के बने होते हैं। 
  6. बाद में जैव रासायनिक अनुसंधानों से यह स्पष्ट हो गया है कि कोशिका झिल्ली में प्रोटीनकार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।
Edited by

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES