सतपुड़ा और विन्ध्य के बीच नर्मदा नदी (Narmada River) बहती है।
नर्मदा नदी विन्ध्याचल पर्वत श्रेणियों में स्थित अमरकण्टक नामक पहाड़ी से निकलती है। तथा खम्भात की खाड़ी में गिरती है। इसकी कुल लम्बाई 1,312 किमी. है।
नर्मदा नदी, जबलपुर में भेड़ाघाट के समीप कपिलधारा (धुआँधार) जलप्रपात का निर्माण करती है।
नर्मदा नदी, डेल्टा के बजाय एश्चुअरी का निर्माण करती है।
- विंध्य पर्वतमाला उत्तर भारत एवं दक्षिण भारत का जल विभाजक है। इस पर्वत का निर्माण 'कैंबियन काल' में हुआ था। यह पर्वतमाला गंगा नदी तंत्र एवं प्रायद्वीपीय भारत के नदियों को अलग करता है। इस पर्वतमाला का विस्तार गुजरात के उत्तर-पूर्व से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर तक फैला हुआ है ।
- सतपुड़ा पर्वत, नर्मदा नदी एवं ताप्ती नदी के बीच फैला हुआ है
- ताप्ती नदी, सतपुड़ा एवं अजंता श्रेणी के बीच बहती है।
- सतपुड़ा श्रेणी की सर्वोच्च चोटी धूपगढ़ (महादेव पर्वत पर स्थित) है। वहीं दूसरी सर्वोच्च चोटी अमरकंटक (मैकाल पर्वत) है।