उत्तर (North) की ओर बहने वाली सोन (Son) नदी गंगा की सहायक नदी है। अतः उपयुक्त विकल्पों में से विकल्प (C) सही उत्तर होगा।
Note : गंगा नदी का उद्गम केदारनाथ चोटी के उत्तर में स्थित गंगोत्री हिमनद के मुख (6600 मीटर) से होता है। गंगा नदी में उत्तर से दक्षिण मिलने वाली प्रमुख नदियां इस प्रकार हैं।
1. उत्तर से मिलने वाली सहायक नदियां
(उत्तर से दक्षिण या दक्षिण-पूर्व की ओर प्रवाहित):- गोमती, घाघरा, गंडक, कोसी।
2. दक्षिण से मिलने वाली सहायक नदियां
(दक्षिण से उत्तर या उत्तरपूर्व की ओर प्रवाहित):- यमुना, चंबल, सोन इत्यादि।
अतः स्पष्ट है कि सोन नदी, जो अमरकंटक की पहाड़ियों से निकलती है, दक्षिण से उत्तर की ओर बहती हुई पटना के निकट गंगा नदी से मिल जाती है।