मैंग्रोव वन (Mangrove Forest) के पौधों/पेड़ों की जड़ें पानी में डूबी होती है। ये वन ज्वार-भाटे से प्रभावित तटों में पाए जाते हैं। मैंग्रोव वन को दलदली अथवा ज्वारीय वन भी कहते हैं।
- मैंग्रोव वन गंगा-ब्रह्मपुत्र, महानदी, गोदावरी, कृष्णा, कवेरी आदि नदियों के डेल्टा क्षेत्रों में उगता है।
- अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मैंग्रोव वन प्रचुरता मिलते हैं।
- थार मरूस्थलीय क्षेत्र में बबूल, बेर, खैर, नागफनी आदि हैं। छोटे आकार वाले वृक्ष एवं झाड़ियाँ पायी जाती है।
- थार मरूस्थलीय क्षेत्र में वार्षिक वर्षा 50 सेमी० से कम होती है तथा यहाँ की जलवायु शुष्क होती है।