सुत्तपिटक के संदर्भ में यह मगध के शासक और बुद्ध के बीच की बातचीत से संबंधित है। अतः विकल्प (3) सही उत्तर होगा।
सुत्तपिटक में बौद्ध धर्म के सिद्धांत तथा उपदेशों का संग्रह है।
- सुत्तपिटक के अंतर्गत पाँच निकाय— दीर्घ निकाय, मज्झिम निकाय, संयुक्त निकाय, अंगुत्तर निकाय तथा खुद्दक निकाय आता है।
- दीर्घ निकाय, मज्झिम निकाय, संयुक्त निकाय तथा अंगुत्तर निकाय में बुद्ध के उपदेश वार्तालाप के रूप में दिया गया है।
- बौद्ध साहित्य तीन पीटकों में है जिसे त्रिपिटक कहा जाता है।
- त्रिपिटक साहित्य के अंतर्गत विनयपिटक, सुत्तपिटक और अभिधम्म पिटक आता है।
- विनयपिटक में 'संघ' से संबंधित नियम, जीवन से संबंधित आचार-विचार, विधि-निषेध आदि दिया गया है।
- अभिधम्म पिटक में गौतम बुद्ध के दार्शनिक सिद्धांतों का संग्रह है।