भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह प्रणाली (INSAT) के बारे में असत्य कथन है कि, इनकी शुरुआत 1979 में हुई थी। अतः विकल्प (4) सही उत्तर होगा।
भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह प्रणाली (INSAT) की विशेषता निम्न है—
(i) वे मौसम पूर्वानुमान के प्रयोजनार्थ डिजाइन किए गए थे।
(ii) इन्सैट श्रृंखला के लिए यूरोपीय प्रक्षेपण यानों का उपयोग किया गया है।
(iii) वे संचार उद्देश्यों के लिए डिजाइन किए गए थे।
(iv) इसका उपयोग पृथ्वी की ओर अंतरिक्ष से आ रहे उल्का पिंड की जानकारी के लिए किया जाता है।
ध्रुवीय उपग्रह प्रणाली का उपयोग निम्न है—
(i) फोटोग्राफी व मैपिंग में इसका उपयोग किया जाता है।
(ii) इसका उपयोग वायुमंडल तथा पर्यावरण के अध्ययन में किया जाता है।
(iii) पड़ोसी या दुश्मन देश पर जासूसी करने के लिए भी ध्रुवीय उपग्रह प्रणाली का उपयोग किया जाता है।