चंपारण सत्याग्रह किससे संबंधित है? Champaran Satyagraha Kisse Sambandhit Hai?
53 views
0 Votes
0 Votes

चंपारण सत्याग्रह किससे संबंधित है? Champaran Satyagraha Kisse Sambandhit Hai?

1 Answer

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

चंपारण सत्याग्रह नील की खेती से संबंधित है

महात्मा गाँधी द्वारा भारत में प्रथम सत्याग्रह, 1917 ई० में चम्पारण सत्याग्रह चलाया गया।

  • 1867 ई० में चम्पारण के किसानों से अनुबंध के अन्तर्गत गोरे बागान मालिकों ने जमीन के 3/20 वें भू-भाग पर नील की खेती करना अनिवार्य कर दिया। जिसे “तीनकठिया पद्धति" के नाम से जाना जाता था।
  • किसानों के इसी उत्पीड़न के विरोध में गाँधीजी ने चंपारण सत्याग्रह प्रारंभ किया था।
  • महात्मा गाँधी को चंपारण आने तथा कृषकों की समस्याओं की जाँच करने के लिए पंडित राजकुमार शुक्ल ने राजी किया था।
  • चंपारण सत्याग्रह में गाँधीजी के सहयोगियों में आचार्य जे. बी. कृपलानी, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, महादेव देसाई, डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह, ब्रज किशोर प्रसाद, कस्तूरबा गाँधी शामिल थे।
  • रवीन्द्रनाथ टैगोर ने चंपारण सत्याग्रह के दौरान ही मोहनदास करमचन्द गाँधी को 'महात्मा' की उपाधि दी थी।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES