1946 में ब्रिटिश सरकार द्वारा एक कैबिनेट मिशन भारत भेजा गया था, जिसमें तीन सदस्य शामिल थे।
इस शिष्टमंडल में ब्रिटिश कैबिनेट के तीन सदस्य लॉर्ड पैथिक लारेंस (भारत सचिव), सर स्टैफोर्ड क्रिप्स (व्यापार बोर्ड के अध्यक्ष) तथा ए०वी० अलेक्जेंडर (एडमिरैलिटी के प्रथम लॉर्ड या नौसेना मंत्री) थे।
इस मिशन को विशिष्ट अधिकार दिये गये थे तथा इसका कार्य भारत को शांतिपूर्ण सत्ता हस्तांतरण के लिये, उपाय एवं संभावनाओं को तलाशना था।
- भारत के लिए संविधान सभा की रचना हेतु संविधान सभा का विचार सर्वप्रथम स्वराज पार्टी ने 1924 ई० प्रस्तुत की। (संस्था विशेष में)
- कैबिनेट मिशन की प्रस्ताव के आधार पर भारतीय संविधान की निर्माण करने वाली संविधान सभा का गठन 1946 ई० में किया गया।
- हैदराबाद एक ऐसी देशी रियासत थी, जिसके प्रतिनिधि संविधान सभा में सम्मिलित नहीं हुए थे। (7 प्रतिनिधि दिया गया था)