पाटलिपुत्र अथवा पुष्पपूरी- यह नगर मगध साम्राज्य की राजधानी था। यह आजकल पटना नाम से विख्यात है और बिहार राज्य की राजधानी है।
यह नगर "पुष्पपूरी" या "कुसुमपूरी" भी कहलाता था। राजा आजाद शत्रु ने पाटलिपुत्र का किला बनवाया था, और उसके पुत्र अथवा पौत्र ने पाटलिपुत्र नगर बसाया था।
पर्यटन की दृष्टि से पटना के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों में किला हाउस, शेरशाह का किला, गांधी घाट, लक्ष्मी नारायण मंदिर, बिरला मंदिर, हार्डिंग पार्क, सदाकत आश्रम, महात्मा गांधी सेतु, गोलघर आदि प्रमुख है।