पूर्वाग्रह से छुटकारा पाने के उपाय। Purvagrah Se Chhutkara Pane Ke Upay.
159 views
0 Votes
0 Votes

पूर्वाग्रह से छुटकारा पाने के उपाय। Purvagrah Se Chhutkara Pane Ke Upay.

1 Answer

0 Votes
0 Votes

ऐसा कोई नहीं दिखलाई पड़ता जिस पर पूर्वाग्रहों का परिणाम अनुकूल माना जा सके। चाहे वह क्षेत्र राजनीतिक हो चाहे आर्थिक । इसलिये पूर्वाग्रह को कोई स्पष्ट सामाजिक व्यवहार नहीं माना जा सकता है। पूर्वाग्रहों के फलस्वरूप मानव समाज में मधुरता के सम्बन्ध कटु सम्बन्धों में परिणत हो जाते हैं एवं मैत्रीपूर्ण सम्बन्धों को प्रोत्साहन नहीं मिलता। आर्थिक क्षेत्र में दो वर्ग हैं(1) धनी वर्ग एवं (2) निर्धन वर्ग । पूर्वाग्रहों के कारण ये दोनों वर्ग एक-दूसरे के विरोधी हो गये हैं और संघर्षमय परिस्थितियों के जाल में फँसते गये हैं। इसी प्रकार राजनीतिक क्षेत्र में कोई पूँजीवादी व्यवस्था का समर्थक है तो कोई दल भारतीय कृषक समाज का समर्थक है तो कोई श्रमिक वर्ग का। ये विभिन्न राजनीतिक पार्टियाँ अपनी-अपनी विचारधाराओं एवं नीतियों का समर्थन प्राप्त करने के लिए हर सम्भव प्रयास करती हैं एवं अनेक पूर्वाग्रहों को विकसित करती हैं। पूर्वाग्रहों का प्रभाव राष्ट्रीय क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है अपित अन्तर्राष्ट्रीय क्षेत्र में भी पूर्वाग्रह अपना महत्त्वपूर्ण रखते हैं। पूर्वाग्रहों से राष्ट्रों के मध्य तनावपूर्ण संबंध विकसित होते हैं। पूर्वाग्रहों के सांद्यातिक को दृष्टिगत रखते हुए इनसे बचने के लिए निम्न उपाय सुझाये जा सकते हैं-

1. शिक्षा का ऐसा स्वरूप विकसित करना, जिसमें पारस्परिक सहिष्णुता पर बल दिया जाये।

2. ऐसे समाज की स्थापना की जाए जिसमें मानव धर्म एवं मानव जाति की विचारधारायें हों।

3. समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित किया जाए।

4. अन्तर्जातीय विवाहों को प्रोत्साहन ।

5. राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय सद्भावना को बढ़ाया जाए।

6. विभिन्न संस्कृतियों में समन्वय स्थापित किया जाए।

7. विशेषाधिकारों का समापन किया जाए एवं सबको समान अधिकार प्रदान किया जाए।

यदि उपरोक्त उपायों को क्रियान्वित किया जाए तो एक बहुत बड़ी सीमा तक व्यक्ति, समूह समूह एवं राष्ट्र - राष्ट्र के बीच निरंतर बढ़ने वाली दूरी पर नियंत्रण लग सकता है जिसमें पूर्वाग्रहों का निर्माण भी हतोत्साहित होगा।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES