छुई-मुई पादप की पत्तियों की गति स्पर्श- उद्दीपन के कारण होती है। इसमें पत्तियाँ मुरझा जाती हैं तथा किसी प्रकार की वृद्धि नहीं होती है।
यह अनुक्रिया तुरन्त होती है। इसके विपरीत प्रकाश की ओर प्ररोह की गति एक वृद्धि गति है जो प्रकाश-उद्दीपन के प्रभाव में प्रकाश संवेदी रसायनों से उत्प्रेरित होती है।