(i) उपसहसंयोजन संख्या - किसी क्रिस्टल में उपस्थित परमाणु के चारों ओर उन परमाणुओं की संख्या जो केन्द्रित परमाणु को छूते हों। यह संख्या उस परमाणु की उपसहसंयोजक संख्या कहलाती है।
आयनिक क्रिस्टल में केन्द्रीय आयन के चारों ओर विपरीत आवेश के आयनों की संख्या केन्द्रित आयन की उपसहसंयोजन संख्या कहलाती है।
(ख) (i) ccp में उपस्थित परमाणु के चारों ओर 12 परमाणु उपस्थित होते हैं जो उनकी उपसहसंयोजन संख्या कहलाती है।
(ii) Bcc में केन्द्रीय परमाणु के चारों ओर उपस्थित परमाणुओं की संख्या आठ होती है जो इस संरचना में परमाणु की उपसहसंयोजन संख्या कहलाती है।