न्यूटन का गति विषयक प्रथम नियम को बताएं I
79 views
0 Votes
0 Votes

न्यूटन का गति विषयक प्रथम नियम को बताएं I

1 Answer

0 Votes
0 Votes

यदि कोई वस्तु विरामावस्था में है तो वह विरामावस्था में ही रहती है और यदि वह समरूप वेग से गतिमान है तो उसी वेग से उसी दिशा में चलती रहती है, जब तक कि उस पर कोई बाह्य बल न लगाया जाए। इस नियम से हम निम्नलिखित निष्कर्ष निकालते हैं

(i) यदि कोई वस्तु विरामावस्था में है तो उसे गति देने के लिए उस पर बल आरोपित करना होगा। 

(ii) यदि कोई वस्तु नियत चाल से सरल रेखीय पथ पर गतिमान है, तो उसकी चाल घटाने या बढ़ाने या उसकी गति की दिशा में परिवर्तन करने के लिए उस पर बल आरोपित करना होगा।

दूसरे शब्दों में, कोई भी निर्जीव वस्तु अपनी अवस्था में स्वयं परिवर्तन लाने में असमर्थ होती है। 

निर्जीव वस्तुएँ स्वयं में 'जड़' (inert) होती है। इसीलिए इस नियम को जड़त्व का नियम कहते हैं।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES