घरेलू वायरिंग (Domestic Wiring) में प्रायः तीन प्रकार के तार लगे रहते हैं। इनमें एक गर्म तार [जिसे विद्युन्मय तार (Live Wire) भी कहते हैं] होता है, जो सामान्यतः लाल रंग का होता है।
इसके द्वारा विद्युत आपूर्ति से प्राप्त प्रत्यावर्ती धारा (A.C.) प्रवाहित होती है। दूसरा, ठंडा तार [जिसे उदासीन तार (Neutral Wire) भी कहते हैं। जो सामान्यतः काले रंग का होता है। यह शून्य वोल्ट (zero volt) पर रहता है और यह विद्युत-धारा को वापस ले जाता है।
तीसरा तार, भू-तार या अर्थ वायर (Earth Wire) भी होता है, जो सामान्यतः हरे रंग का होता है। यह विद्युत आपूर्ति को किसी प्रकार से प्रभावित नहीं करता है।
यह घर के निकट पृथ्वी में काफी नीचे मिट्टी में दबी धातु की एक चालक प्लेट से जुड़ा होता है। भू-तार सुरक्षा की दृष्टि से लगा रहता है।