त्वरण किसे कहते हैं? Tvaran Kise Kahate Hain?
Edited by
657 views
9 Votes
9 Votes

त्वरण किसे कहते हैं? Tvaran Kise Kahate Hain?

Edited by

3 Answers

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

त्वरण (Acceleration) : किसी वस्तु के वेग में परिवर्तन की दर को उस वस्तु का त्वरण कहते हैं।

त्वरण $=$ वस्तु के वेग में परिवर्तन / समय अंतराल

त्वरण का मात्रक मीटर $/$ सेकेण्ड ${ }^2\left({ms}^{-2}\right)$ तथा विमीय सूत्र $\left[{LT}^{-2}\right]$ होता है। यह एक सदिश राशि है।

किसी दिये हुए क्षण पर किसी वस्तु के त्वरण को उसका तात्क्षणिक त्वरण (Instantaneous Acceleration) कहते हैं।

वस्तु का तात्क्षणिक त्वरण = $\vec{a}=\operatorname{Lt}_{\Delta t \rightarrow 0} \frac{\Delta \vec{v}}{\Delta t}=\frac{\overrightarrow{d v}}{d t}$

3 Votes
3 Votes

त्वरण (Acceleration) — समय के साथ वेग (velocity) में परिवर्तन की दर को ही त्वरण कहते हैं।

  • यदि वेग बढ़ रहा होता है, तो त्वरण धनात्मक माना जाता है।
  • यदि वेग घट रहा होता है, तो त्वरण ऋणात्मक माना जाता है। इसे मंदन (Retardation) या अवत्वरण (Deceleration) भी कहा जाता है।
  • त्वरण एक सदिश राशि है।
2 Votes
2 Votes

त्वरण (Acceleration) : किसी वस्तु के वेग में परिवर्तन की दर को उस वस्तु का त्वरण कहते हैं। इसे प्राय: a से सूचित किया जाता है।

[The rate of change in velocity with time is called it's acceleration.]

त्वरण = वेग में परिवर्तन/ लगा समय

Or,

a = v - u/t

त्वरण से संबंधित कुछ तथ्य

  • त्वरण का एसआई मात्रक (SI Unit) m sec-2 होता है।
  • त्वरण का सीजीएस मात्रक (CGS Unit) cm sec-2 होता है।
  • यदि वस्तु का वेग समय के साथ घटता है, तो त्वरण का मान ऋणात्मक (Negative) होता है।
  • यदि वस्तु का वेग समय के साथ बढ़ता है, तो त्वरण का मान धनात्मक (Positive) होता है।
  • ऋणात्मक त्वरण को मंदन (Retardation) कहा जाता है।
  • यदि वस्तु का वेग एक समान रहता है, तो त्वरण का मान शून्य (Zero) होता है।
Edited by
User Avatar
by

RELATED DOUBTS

1 Answer
0 Votes
0 Votes
70 Views
1 Answer
0 Votes
0 Votes
103 Views
1 Answer
0 Votes
0 Votes
124 Views
1 Answer
1 Vote
1 Vote
113 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES