संघीय सरकार का सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य है—संघ एवं राज्य सरकारों के बीच शक्तियों का विभाजन (Division of Powers between Union and State Governments) ।
संघात्मक शासन प्रणाली की विशेषताएँ हैं—
- संविधान की सर्वोच्चता,
- लिखित संविधान,
- संघ और राज्यों के मध्य शक्तियों का विभाजन,
- स्वतंत्र व निष्पक्ष न्यायपालिका आदि।
भारतीय संविधान में संघीय प्रणाली कनाडा के संविधान से अपनाया गया है।
भारतीय संविधान में गणतंत्रीय प्रणाली फ्रांस के संविधान से अपनाया गया है।
भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची में संघ सूची, राज्य सूची एवं समवर्ती सूची के माध्यम से संघ एवं राज्यों के बीच शक्तियों का स्पष्ट विभाजन किया गया है।
भारत में एकल नागरिकता का प्रावधान है, जो गैर-संघीय लक्षण है।