दक्षिण एशियाई सहकारी पर्यावरण कार्यक्रम (South Asian Cooperative Environment Program – SACEP) के आठ सदस्य देश हैं : अफगानिस्तान (Afganistan), बांग्लादेश (Bangladesh), भूटान (Bhutan), भारत (India), मालदीव (Maldives), नेपाल (Nepal), पाकिस्तान (Pakistan), और श्रीलंका (Srilanka)। इसकी स्थापना 1982 ई० में की गई थी। इसके कुल 8 सदस्य देश है। ।'दक्षिण एशियाई सहकारी पर्यावरण कार्यक्रम' (एस.ए.सी.ई.पी.) दक्षिण एशियाई क्षेत्र के लिये अंतर-सरकारी पर्यावरण संगठन है।
एस.ए.सी.ई.पी. का प्राथमिक कार्य अपने आठ सदस्य देशों के साथ कार्य करना है।
इसका उद्देश्य परस्पर महत्त्व व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहकारी गतिविधियों को बढ़ावा देना।
यह सदस्य देशों के मध्य उपलब्ध ज्ञान और विशेषज्ञता के आदान-प्रदान के माध्यम से आवश्यकतानुसार समर्थन का विस्तार करता है।
यह परियोजनाओं और गतिविधियों के कार्यान्वयन के लिये स्थानीय संसाधन उपलब्ध कराता है।