नोटा के विकल्प को 2013 में भारतीय मतदान प्रणाली के हिस्से के रूप में शामिल किया गया था।
नोटा (NOTA) का पूरा रूप है— None of the Above
- नोटा का विकल्प देने वाला भारत का पहला राज्य छत्तीसगढ़ था। (स्थानीय चुनावों में)
- 2014 से नोटा पूरे देश में लागू हुआ।
- नोटा बटन ने 2013 के विधान सभा चुनावों में चार राज्यों छत्तीसगढ़, मिजोरम, राजस्थान और मध्य प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में अपनी शुरुआत की।
- 2018 में नोटा को भारत में पहली बार उम्मीदवारों के समकक्ष दर्जा मिला।
- हरियाणा में दिसम्बर 2018 में पाँच जिलों में होने वाले नगर निकाय के चुनावों के लिए हरियाणा चुनाव आयोग ने यह निर्णय लिया था।