मानव शरीर में वसा का पाचन मुख्यतः छोटी आंत (Small Intestine) में होता है।
- कार्बोहाइड्रेट का पाचन मुखगुहा से प्रारम्भ हो जाता है।
- ग्रहणी तथा छोटी आंत में क्षारीय माध्यम में कार्बोहाइड्रेट का पाचन होता है।
- प्रोटीन का पाचन आमाशय से प्रारम्भ होता है।
- खाद्य पदार्थों के विसरित होकर रूधिर में पहुँचने की क्रिया को अवशोषण कहते है।
- पचे हुए भोज्य पदार्थो को जटिल धुलनशील पदार्थों के रूप में विभिन्न ऊतकों के कोशिका द्रव्य में विलीन होने की क्रिया को स्वांगीकरण (Assimilation) कहते है।
प्रमुख खाद्य पदार्थ एवं अवशोषण योग्य पाच्य पदार्थ—
- कार्बोहाइड्रेट → ग्लूकोज, गैलेक्टोज आदि
- प्रोटीन →अल्फा-अमीनो अम्ल
- वसा → वसीय अम्ल, ग्लिसरॉल, मोनो, डाई, व ट्राई ग्लिसराइडस