विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation) संयुक्त राष्ट्रसंघ की एक महत्त्वपूर्ण इकाई है। इस संस्था की स्थापना सन् 1948 ई० में हुई।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं—
- अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य संबंधी कार्यों पर निर्देशक एवं समन्वयक के रूप में कार्य करना।
- पेशेवर संयुक्त राष्ट्र के साथ-साथ उसके एजेंसियों, सरकारी स्वास्थ्य प्रशासन, समूह एवं अन्य संगठन जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करते हैं उसके साथ प्रभावी सहयोग करना एवं सहयोग को बनाये रखना।
- सरकार के अनुरोध पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती से सहयोग करना।
- ऐसे वैज्ञानिक और पेशेवर समूहों के मध्य सहयोग को बढ़ावा देना जो स्वास्थ्य में प्रगति के क्षेत्र में बढ़ावा देते हैं।