जे. बी. कृपलानी कौन थे? JB Kripalani Kaun The?
34 views
0 Votes
0 Votes

जे. बी. कृपलानी कौन थे? JB Kripalani Kaun The?

1 Answer

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

जे. बी. कृपलानी (JB Kripalani) : ये प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी, राष्ट्रवादी एवं समाज सेवी व्यक्ति थे। बम्बई एवं सिन्ध में शिक्षा ग्रहण कर कृपलानीजी ने मुजफ्फरपुर में, बनारस में शिक्षण कार्य किया।

सन् 1921 में गाँधीजी द्वारा संस्थापित गुजरात विद्यापीठ के आचार्य पद को गौरवान्वित किये। 1934 में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए। 1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन (Quit India Movement) में गिरफ्तार कर 1945 में रिहा किये गये।

1946 में उन्हें कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया। परन्तु कांग्रेस एवं सरकार में मतभेद बढ़ने से 1951 में पार्टी छोड़ दी तथा किसान मजदूर प्रजा पार्टी का गठन किया।

परन्तु इस दल में ज्यादा दिन तक न रह पाये तथा 1955 में पृथक हो गये। इसके बाद किसी राजनीतिक दल की सदस्यता नहीं ग्रहण की तथा स्वतन्त्र उम्मीदवार के रूप में कई बार सांसद बने एवं 1977 में जनता पार्टी के गठन में सक्रिय सहयोग प्रदान कर, कांग्रेस को पराजय खाने के लिए मजबूर किया। 1982 में इनकी मृत्यु हो गयी।

RELATED DOUBTS

1 Answer
1 Vote
1 Vote
48 Views
0 Answers
1 Vote
1 Vote
51 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES