सूफियों (Sufism) के कई संप्रदाय थे, जिनमें चिश्ती संप्रदाय, सुहरावर्दी संप्रदाय, कादिरी संप्रदाय और नक्शबंदी संप्रदाय प्रमुख थे।
- चिश्ती संप्रदाय (सिलसिला)— इस संप्रदाय के सबसे प्रमुख संत शेख सलीम चिश्ती थे। इनका दरगाह फतेहपुर सिकरी में है। इनके आशीर्वाद से ही सम्राट अकबर के पुत्र सलीम जहाँगीर का जन्म हुआ था।
- सुहरावर्दी संप्रदाय— इस सम्प्रदाय के सबसे प्रमुख संत शेख बहाउद्दीन जकारिया थे। कादिरी संप्रदाय—भारत में कादिरी संप्रदाय के प्रवर्तक मुहम्मद गौस थे। राजकुमार दारा शिकोह इसी सिलसिले से जुड़े हुए थे।
- नक्शबंदी संप्रदाय— ख्वाजा वकी बिल्लाह जो काबुल के रहने वाले थे भारत में इसके प्रवर्तक थे। औरंगजेब इसी संप्रदाय से जुड़े हुए थे।