दामोदर घाटी परियोजना दामोदर नदी पर स्थित है। 7 जुलाई, 1948 को स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना के रूप में दामोदर नदी घाटी परियोजना अस्तित्व में आई। यह भारत की एक ऐसी पहली परियोजना है, जहाँ कोयला, जल और गैस तीनो स्रोतों से विद्युत उत्पन्न की जाती है।
दामोदर नदी हुगली नदी की एक सहायक नदी है। यह झारखंड और पश्चिम बंगाल से होकर पश्चिम से पूर्व दिशा में बहती है। दामोदर नदी को बंगाल का शोक (Sorrow of Bengal) कहा जाता था।