नोबेल पुरस्कार क्या है? इसकी व्याख्या करें। Nobel Puraskar Kya Hai? Iski Vyakhya Karen
recategorized by
58 views
1 Vote
1 Vote

नोबेल पुरस्कार क्या है? इसकी व्याख्या करें। Nobel Puraskar Kya Hai? Iski Vyakhya Karen

recategorized by

1 Answer

1 Vote
1 Vote
 
Best answer

नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) की स्थापना स्वीडेन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल (Alfred Bernhard Nobel) ने 1901 ई. में की थी।

अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल का जन्म 1833 ई. में स्वीडेन के शहर स्टॉकहोम में हुआ था। 9 वर्ष की उम्र में वे अपने परिवार के साथ रूस चले गये।

अल्फ्रेड नोबेल एक अविवाहित स्वीडिश वैज्ञानिक और केमिकल इंजीनियर थे, जिसने 1867 ई. में डायनामाइट (Dynamite) की खोज की। स्वीडिश लोगों को 1896 में उनकी मृत्यु के बाद ही पुरस्कारों के बारे में पता चला जब उन्होंने उनकी वसीयत पढ़ी जिसमें उन्होंने अपने धन से मिलने वाली सारी वार्षिक आय पुरस्कारों की मदद करने में दान कर दी थी।

अपनी वसीयत में उन्होंने आदेश दिया था, कि "सबसे योग्य व्यक्ति चाहे वह स्केडीनेवियन हो या न हो पुरस्कार प्राप्त करेगा।”

उनके द्वारा छोड़े गये धन पर मिलने वाला ब्याज उन व्यक्तियों के बीच वार्षिक रूप से बाँटा जायेगा; जिन्होंने विज्ञान, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है।

विश्व के 58,960,000 अमेरिकी डॉलर के सबसे अधिक गौरवशाली पुरस्कार को नोबेल फाउंडेशन द्वारा मदद प्रदान की जाती है।

नोट : पहले नोबेल पुरस्कार पाँच विषयों में कार्य के लिए दिये जाते थे। अर्थशास्त्र के लिए पुरस्कार स्वेरिजेश रिक्स बैंक, स्वीडिश बैंक द्वारा अपनी 300वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में 1967 में आरंभ किया गया और इसे 1969 में पहली बार प्रदान किया गया। इसे अर्थशास्त्र में नोबेल स्मृति पुरस्कार (Nobel Memorial Prize in Economics) भी कहा जाता है।

Selected by

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES