ग्राम पंचायत क्या है? Gram Panchayat Kya Hai?
81 views
8 Votes
8 Votes
ग्राम पंचायत क्या है? Gram Panchayat Kya Hai? Or, Gram Panchayat Kise Kahate Hain?

1 Answer

7 Votes
7 Votes
 
Best answer

ग्राम पंचायत पंचायती राज व्यवस्था (Panchayati Raj System) की महत्वपूर्ण इकाई है। स्थानीय स्तर पर यह गांव के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं बनाकर उन्हें कार्यान्वित करती है।

इसका कार्यकाल 5 वर्ष का होता है। इसका गठन प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित सदस्यों द्वारा होता है।

ग्राम पंचायत क्षेत्र के सभी वयस्क स्त्री, पुरुष ग्राम पंचायत के सदस्यों को निर्वाचित करते हैं।

साधारणतः ग्राम पंचायत के एक सदस्य का निर्वाचन 500 की जनसंख्या पर किया जाता है। इस प्रकार एक ग्राम पंचायत के सदस्यों की न्यूनतम संख्या 10 तथा अधिकतम 14 होती है।

ग्राम पंचायत के क्षेत्र में अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों तथा पिछड़े वर्गों की जनसंख्या के अनुपात में ही ग्राम पंचायत के सदस्यों के लिए स्थान आरक्षित रखे जाते हैं।

इसके अलावे ग्राम पंचायत के सदस्यों में एक तिहाई स्थान महिलाओं के लिए आरक्षित रहते हैं। इसमें अनुसूचित जातियों/ जनजातियों तथा पिछड़े वर्गों की महिलाओं के लिए आरक्षित पद भी सम्मिलित हैं।

ग्राम पंचायत का प्रधान मुखिया होता है। जिसका चुनाव ग्राम पंचायत के सभी मतदाताओं द्वारा किया जाता है।

ग्राम पंचायत का एक उप-मुखिया भी होता है। ग्राम पंचायत के लिए निर्वाचित सदस्य अपने में से किसी एक को उप-मुखिया के रूप में निर्वाचित करते हैं।

प्रत्येक ग्राम पंचायत का एक सचिव होता है जिसे राज्य सरकार (State Government) द्वारा नियुक्त किया जाता है। सचिव का काम ग्राम पंचायत के लिए निर्णय को लागू करना और सरकार द्वारा दिए गए अधिकारों का उपयोग करना है।

ग्राम पंचायत की बैठक की अध्यक्षता मुखिया करता है। मुखिया की उपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता उप-मुखिया द्वारा की जाती है।

प्रत्येक ग्राम पंचायत अपने कार्यों को पूरा करने के लिए तीन स्थाई समितियों का गठन करती है।

  1. उत्पादन समिति
  2. सामाजिक न्याय समिति तथा
  3. सुख सुविधा समिति

इन तीनों समितियों में कम-से-कम 3 और अधिक से अधिक 5 सदस्य होते हैं।

उत्पादन समिति तथा सुख-सुविधा समिति का अध्यक्ष स्वयं ग्राम पंचायत का मुखिया होता है। जबकि सामाजिक न्याय समिति का अध्यक्ष उप-मुखिया होता है।

RELATED DOUBTS

1 Answer
0 Votes
0 Votes
70 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES